तांत्रिक से महिला का इलाज कराना उसके पति को काफी भारी पड़ गया है। तांत्रिक उसकी पत्नी को सूरजपुर जिला न्यायालय के गेट से तंत्र—मंत्र के जरिए जादू टोना कर लेकर फरार हो गया। साथ ही घर से करीब साढ़े छह लाख रुपये और सोने के आभूषण भी ले जाने का आरोप लगा है। जिला न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने उसकी पत्नी और तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा के ककराला ख्वासपुर निवासी मुस्तकीम की शादी मुबारिकपुर गांव निवासी रजिया (बदला हुआ नाम) से नवम्बर 2023 में हुई थी। रजिया का इलाज झाड़ फूंक एवं जादू टोने से तुगलपुर गांव निवासी समीर उर्फ चेची कर रहा था। काफी समय से समीर उनकी पत्नी रजिया के संपर्क में था। दिसम्बर 2024 में मुस्तकीम अपनी पत्नी के साथ सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में किसी काम से आए थे। उनकी पत्नी न्यायालय के गेट नंबर—2 में जूस पीने के लिए रुक गई।

अब वह काफी देर तक उनके पास नहीं पहुंची तो उन्होंने छानबीन शुरू की। वह जूस की दुकान पर भी नहीं मिली। काफी तलाशने के बाद भी रजिया का कोई सुराग नहीं लगा। जब वह समीर चेची के घर गए तो वह भी गायब था। पीड़िता के मुताबिक, पत्नी पर समीर जादू टोना कर उसे, घर में रखे साढ़े छह लाख रुपये, सोने की अंगूठी, हार, कानों की बाली और चांदी की पाजेब आदि चुराकर ले गया है। आरोप है कि समीर ने अलग—अलग नंबरों से पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *