प्रेरणा मीडिया शोध संस्थान न्यास की तरफ से आयोजित जीबीयू में नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा। साथ ही भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के हिंदू कट्टरवाद वाले बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हामिद अंसारी का वक्तव्य देश की परंपरा, संस्कृति के लिए बेहद डरावना है। साथ ही भारत की हिंदू परंपरा को तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। कुछ लोगों की फितरत होती है कि वह वह अपने पद की मर्यादा को बनाए नहीं रखते है। हमें शोभा नहीं देता है कि उसका खंडन और मंडन करें। दुनिया में भारत सनातन संस्कृति के प्रति गलत सोच पैदा करने का उसी एजेंडा का हिस्सा है, जो एंटी इंडिया फोर्सेज के द्वारा किया जा रहा है। यहां तक की हिंदू पंरपरा को आंतकवाद से जोड़ने की कोशिश है।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए जमकर तंज कसा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कांग्रेस के युवराज ने जैसा व्यवहार किया, वह सभी महिलाओं का अपमान था। अगर कोई बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग या उम्र में बड़ा व्यक्ति हो, तो हम उन्हें पहले जाने के लिए कहते हैं या सीट पर उन्हें बैठते हैं। यही हमारी संस्कृति है और हमारे जीवन का आचरण है। कोई भी सभ्य व्यक्ति ऐसा नहीं करता है। वह भारतीयता केा कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। योगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘पहले आप’ का संस्कार रहा है। जिन लोगों को ये मर्यादाएं नहीं सिखाई गईं, उनके लिए ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को समझना संभव नहीं है।

प्राचीन काल से लेकर वर्तमान समय तक भारत में नारी शक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण भाषणों से नहीं होता है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी व यूपी सरकार ने किया है। यही कारण है कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में परचम फैला रही हैं। महलाओं की सुरक्षा और उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं।

यूपी की सत्ता में रही पूर्व सरकारों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जाति की राजनीति के जरिए वोटरों को लुभाने का प्रयास किया गया है। 2017 से पहली की स्थिति दोबारा नहीं आने दी जाएगी। राम और कृष्ण भगवान हमारे आदर्श हैं। उनकी भक्ति ही जीवन को सत्यता साबित कर सकती है।

उत्तर प्रदेश में 56 प्रतिशत आबादी युवा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को साढ़े नौ लाख सरकारी नौकरियां दी हैं। एमएसएमई से करीब साढ़े तीन करोड़ युवा जुड़ चुके है। उन्होंने कहा कि मोदी ने गरीब, किसान, युवा और नारी को देश की चार जातियां बताया है और सरकार इन्हीं के लिए काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *