इलेक्ट्रॉनिक चिप(पीसीबी) का निर्माण करने वाली साउथ कोरिया की आईएलजेआईएन कंपनी में मंगलवार तड़के आग लग गई। आग बुझाने के दौरान कंपनी की साइड में लगे लाहे की बीम और दीवार गिरने से एक फायरमैन और मुख्य आरक्षी चालक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस को आईएलजीआईएम कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। यह कंपनी से कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान फेस-2, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दनकौर, दादरी आदि से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल की गाड़ियों और फायरमैनों ने राहत और बचाव कार्य शुरू करने से पहले ही आग ने विकराल रुप धारण कर लिया था। मौके पर परिसर में घुसकर फायर की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी।

उसी दौरान आग लगने वाली साइड की तरफ से पहले दीवार गिरी और उसके बाद भी भरभराकर आ गिरा। दीवार और बीम के मलबे ने दो गाड़ियों और दमकल कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। ईट और अन्य मलबा गिरने से दो गाड़ियां और पांच कर्मचारी उसमें दब गए। मौके पर मौजूद और अन्य ने मलबे को हटाने शुरू किया।

20 मिनट तक दबे रहे मुख्य आरक्षी चालक
कंपनी की साइड की दीवार और बीम गिरने की वजह से दमकल विभाग के मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव उसमें दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मलबा हटाकर चारों को निकाला गया, जबकि तीरथपाल सिंह उसमें दबे रह गए। । उधर, एसडीआरएफ भी पहुंच गई। इसी दौरान मौके पर पहुंची दमकल के अन्य कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। करीब 20 मिनट बाद दोबारा मलबे को हटाने के दौरान तीरथ सिंह को निकाला गया। घटना मेंं ईकोटेक—3 में तैनात फायरमैन रोहित और फेस—2 के मुख्य आरक्षी चालक तीरथ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों को उपचार किया जा रहा है।

आग के बाद मचा हड़कंप
आग लगने की घटना के बाद मौके पर अफरा—तफरी मच गई। बीम और दीवार गिरने के बाद पास में स्थित कंपनी के कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। नाइट शिफ्ट में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे। उधर, आग लगने के बाद कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों की पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की भी आंशका जताई जा रही है।

घायलों से की मुलाकात
घटना के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ग्रेनो वेस्ट के यथार्थ अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायल फायर कर्मचारियों और डॉक्टरों से मुलाकात की। साथ ही घटना के संबंध में जानकारी की और परिजनों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

रिटायर्ड होने वाले थे मुख्य आरक्षी
आग के दौरान गिरे मलबे की वजह से मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह और फायरमैन रोहित यादव की मौत हो गई है। दोनों ही बागपत के रहने वाले थे। तीरथपाल 1997 और रोहित 2016 में दमकल विभाग में भर्ती हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *