परीचौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को ओर बेहतर करने के लिए शनिवार को ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और प्रभारी डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ऑटो और बसों चालकों को निर्धारित स्थान से सवारी और वाहन खड़े करने के निर्देश दिए है।
प्रभारी डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कि तकनीकी तौर पर भी परीचौक पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का काम किया जा रहा है। इस दौरान परीचौक से नोएडा की तरफ जाने वाले वाले को लेफ्ट टर्न में चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दरअसल, परीचौक से लेफ्ट टर्न लेने के बाद वाहन नोएडा की तरफ जाते है। ऐसे में उन्हें अल्फा कर्मिशयल बेल्ट गोलचक्कर से लेफ्ट में चलने की हिदायत दी जा रही है। ताकि आसानी के साथ निकल सके और परीचौक पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी। साथ ही परीचौक पर बस और ऑटो चालकों को अपने निर्धारित स्थानों पर ही खड़े होने और सवारी लेने की हिदायत दी गई है। ऐसे न करने पर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
दरअसल, परीचौक व्यवस्तम चौराहों में से एक है। जिससे देखते हुए वाहन चालकों से अपील की गई कि वह यातायात नियमों का पालन करें। सड़क पर जिम्मेदारी और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाकर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
