नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित थोरा गांव में एक महिला ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। बारिश के दौरान अक्सर महिला के घर की छत से पानी टपकता है। वह उसी को लेकर परिवार के लोगों से नाराज चल रहा था। घटना के समय महिला के परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। घर टपकने का हवाला देते हुए खाना बनाने से इनकार कर दिया। उसी को लेकर पति—पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जेवर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, थोरा गांव निवासी 28 वर्षीय पिंकी देवी की शादी 10 साल पहले जौनी से हुई थी। इसी बीच उनके दो बच्चे हो गए। बताया गया है कि पिछले दो दिनों में जेवर क्षेत्र में बारिश हुई। जिसकी वजह से उनका घर टपक रहा था। बुधवार को परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर देखा कि पिंकी फर्श पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। उसके मुंह से झाग आ रहे थे। जिससे देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। आनन—फानन में पिंकी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, वह घर की छत टपकने से नाराज चल रही थी। घटना के दौरान उसने घर में खाना बनाने से इनकार दिया और पति को बाहर से खाना लाने को कहा। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि परिवार से आपसी विवाद के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अभी तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *