दिल्ली में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को भी ग्रेटर नोएडा पुलिस अलर्ट रही। ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत जगह—जगह पुलिस ने सीमा पर भी नजर रखी। एसपी कमल कांत ने अपनी टीम के साथ मिलकर शाहबेरी समेत ग्रेटर नोएडा वेस्ट में संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी। साथ ही सपाइयों से भी मुलाकात की।

इसके अलावा बादलपुर कोतवाली पुलिस ने सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर को हाउस ​अरेस्ट कर लिया। धूममानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी रिंकू सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। यहां सुबह से शाम तक डेरा डाले हुए बैठे रहे। मोहित नागर ने बताया कि बीते ​तीनों दिनों से पुलिस उन्हें हाउस अरेस्ट किया हुआ है।

सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने सपा के जिला महासचिव सुधीर तोमर, जिला उपाध्यक्ष अमित रौनी, बिजेंद्र सिंह चौहान, जुगती सिंह एवं सुनील भाटी बादौली, हुकुम सिंह भारती बाबा साहेब वाहिनी के जिलाध्यक्ष, शैलेंद्र भाटी पूर्व जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड को भी हाउस अरेस्ट किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *