नॉलेज पार्क-3 स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की बस चालक ने की सातवीं कक्षा की दिव्यांग छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में शनिवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। साथ ही न्यायालय में छात्रा के बयान दर्ज हुए है।

आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के बाद नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराते हुए उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए है। बताया जा रहा है कि न्यायालय में बच्ची ने आरोपी की हरकत के बारे में पूरी जानकारी दी। पुलिस ने अब इस मामले में साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिए हैं। वहीं, पुलिस अब इस मामले की गहराई तक जाने के लिए स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा चालक की मोबाइल की हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।

हालांकि, छात्रा के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले में स्कूल के कर्मचारियों, उसकी सहेली, बस चालक के अलावा बस में मेरठ जाने वाले शिक्षक व अन्य के बयान दर्ज किए है। बस चालक की वजह से डरी छात्रा राष्ट्रीय स्तर की आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने से चूक गई थी, जबकि वह पहले कई बार गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। पीड़िता की मां ने बताया कि बीते माह देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में छात्रा ने हिस्सा लिया था। मानसिक तनाव की वजह सिल्वर मेडल ही हासिल किया था। शूटिंग खेल में काफी उम्दा प्रदर्शन करती है। पिछले कुछ दिन से आरोपी की हरकत से वह परेशान रहती थी।

 

नॉलेज पार्क—3 स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की निजी बस में दिव्यांग छात्रा के साथ बैड टच और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चालक सभी बच्चों को उतारने के बाद बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था। साथ ही मौका मिलने पर अक्सर उसकी तरफ अश्लील इशारे करता था। परिजनों की शिकायत पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित छात्रा की मां की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, डरी सहमी दिव्यांग छात्रा ने 28 जुलाई को अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके मुताबिक, स्कूल की बस में आते—जाते समय चालक पहले सभी छात्रों को उतारता था। उसके बाद पीड़िता को उतरने देता था। उस दौरान छेड़छाड़ करता था। साथ ही हाथ पकड़कर अभद्र व्यवहार किया। अकेली देखकर चालक छात्रा को हाथों से इशारे कर अपने पास बुलाता था। स्कूल में भी वह गलत व्यवहार करता था। आरोप है कि चालक ने उसका पैर टाइट हाथों से पकड़ लिया। पीड़ा होने पर छात्रा रोने लगी।

साथ ही इसकी जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मेरठ में शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई, तो उस दिन भी चालक ने गलत हरकत की। उसने कागज पर अपना नंबर भी लिखकर दिया, जोकि उसने फाड़कर वहीं फेंक दिया। डरी—सहमी ने पूरी घटना अपने दोस्तों को भी बताई है। उसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्य ने चालक को बुलाया। जिससे छात्रा ने पहचान लिया। आरोपी बस चालक इटावा निवासी लवकुश पुत्र मेहरबान को गिरफ्तार कर लिया है।

चार माह पुरानी है घटना
ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी रवि शंकर निम ने बताया कि यह घटना चार माह पुरानी है। छात्रा मेरठ में प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्कूल की स्पोर्ट्स टीम के साथ गई थी। पीड़िता पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में बसों का संचालन करने वाले विभाग को नोटिस जारी कर चालक से चालक की नियुक्ति, उसके वेरिफिकेशन से जुड़े दस्तावेज के अलावा अन्य जानकारी मांगी गई है। अब पुलिस स्पोटर्स टीम के साथ गए शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य के बयान दर्ज करेगी।

बचपन से नहीं देता था सुनाई
ग्रेटर नोएडा की 15 वर्षीय नाबालिग दिव्यांग छात्रा सातवीं कक्षा की छात्रा है। उसे बचपन से ही दोनों कानों से सुनाई नहीं देता था। वह न सुन पाती है और बोल पाती है, ज्यादातर इशारे समझती है। जिसका दिल्ली के एम्स में उसका आॅपरेशन भी कराया गया है। जिसके बाद वह पूरी तरह नहीं सुन पाती है।

नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है छात्रा
परिजनों के मुताबिक, उनकी बेटी शूटिंग की खिलाड़ी है। दिव्यांग छात्रा ने हालही में आयोजित हुई स्टेट लेवल की शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर पदक हासिल किया है। इससे पहले वह नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल समेत तीन पदक हासिल कर चुकी है। घटना के बाद से पढ़ाई के साथ खेल—कूद में भी उसका मन नहीं लग रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *