फूफेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में ईकोटेक—1 कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव आई थी। यहां उसके ममेरे भाई से संबंध हो गए। गर्भवती होने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

ईकोटेक—1 कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता करीब छह माह पहले माह पहले लुक्सर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। शादी में उसके मामा का बेटा अलीगढ़ के जलालपुर गांव निवासी आशु पुत्र राजू भी शामिल हुआ था। पीड़िता की उम्र 17 वर्षीय बताई जा रही है। दोनों शादी में करीब तीन रिश्तेदार के घर में रुके थे। आरोपी की उसने मौका पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। घटना के करीब तीन माह बाद किशोरी को पेट में दर्द हुआ तो उसे परिजन डॉक्टर के पास लेकर गए। इसके बाद पता चला कि किशोरी गर्भवती है। यह सुनकर परिवार के होश उड़ गए। पूछताछ के दौरान किशोरी ने अपने परिजनों को ममेरे भाई की हरकत की जानकारी। परिजनों की तरफ से दिल्ली के एक थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई। दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले को ग्रेटर नोएडा ट्रांसफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी आशु को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *