ग्रेनो वेस्ट में बिसरख गांव के पास स्थित फ्यूचर वर्ल्ड बिल्डर की निर्माणाधीन साइट के बकाया भुगतान न होने पर मजदूरों और ठेकेदार ने प्रदर्शन किया। बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे मजदूरों ने कड़ी धूप में सड़क पर खड़े होकर बिल्डर के खिलाफ अपना आक्रोष व्याप्त किया। ठेकेदार ने आरोप लगाए है कि उनका बिल्डर पर करोड़ों का बकाया है। वह जब उसे मांगने जाते थे तो उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज की जाती है। इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी से भी की जा चुकी है।

ठेकेदार राज कुमार अत्रि ने बताया कि बिल्डर बीते एक साल से उनका भुगतान नहीं कर रहा है। उसपर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का बकाया है। वह रिटायर्ड सैनिक हैँ। उनका कहना है कि बिल्डर फ़ौजियों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परियोजना में कार्य करने वाले अनेक ठेकेदारों और मजदूरों के करोड़ों रुपये लंबे समय से बकाया हैं। कई बार भुगतान की मांग करने के बावजूद भी पैसे नहीं दिए जा रहे है।

आरोप है कि बकाया भुगतान की मांग लेकर वह बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर जाते है तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। बिल्डर के बाउंसर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते है। बाउंसरों की तरफ से उन्हें डराया-धमकाया गया।

ठेकेदार राज कुमार अत्री ने बताया कि वह पूर्व सैनिक एवं राज इंफ्राटेक एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक है। उन्होंने बताया कि बिल्डर उनका भुगातन करने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि पैसा मांगने पर उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी गई। उन्होंने पूरे मामले की पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *