यूपी के आबकारी विभाग ने राजस्व के मामले में चार माह में नया कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों(अप्रैल-जुलाई) में आबकारी विभाग ने 20,862.42 करोड़ का राजस्व हासिल किया है। बीते वित्तीय वर्ष की अवधि की तुलना में 2,279.23 करोड़ रुपये यानी 12.27 प्रतिशत अधिक है। जुलाई माह में ही आबकारी विभाग ने 5,052.86 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष के जुलाई की तुलना में 16.04 प्रतिशत अधिक रहा।
आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि आबकारी विभाग लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग के लिए 71,278 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया है,। आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि राजस्व वृद्धि के साथ-साथ अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर भी सख्त कार्रवाई जारी है। अप्रैल से जून 2026 के दौरान 29,294 अभियोग दर्ज कर अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थ बरामद किए गए।
इस दौरान 4,673 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 819 आरोपियों को जेल भेजा गया तथा तस्करी में प्रयुक्त 30 वाहन जब्त किए गए। जुलाई में भी 9,769 अभियोग दर्ज कर 1,704 लोगों की गिरफ्तारी कर 271 को जेल भेजा गया।
