जीएल बजाज कॉलेज में बुधवार को पीजीडीएम के छात्रों के लिए इंडस्ट्री एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को पढ़ाई के बाद करियर बनाने के लिए जागरुक किया गया।

मुख्य अतिथि प्रसून प्रभाजन, प्रमुख टीए, सोपरा स्टेरिया थे। उन्होंने “उद्देश्य के साथ करियर बनाना, मानसिकता जो वास्तव में मायने रखती है” विषय पर अपने अनुभव और विचार साझा किए। प्रभाजन ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी वातावरण में सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि हम कितने खुले विचारों वाले, प्रतिक्रिया को सकारात्मक रूप में लेने वाले और भावनात्मक रूप से लचीले हैं।

यह विशेष सत्र इस उद्देश्य के साथ आयोजित किया गया कि प्रबंधन के छात्रों को कक्षा की पढ़ाई से आगे जाकर वास्तविक व्यावसायिक अनुभव, मौजूदा इंडस्ट्री प्रैक्टिसेज़ और उभरते ट्रेंड्स से परिचित कराया जा सके। इन चर्चाओं को इस तरह से तैयार किया गया था कि छात्र न केवल सिद्धांतों को समझें, बल्कि यह भी जान सकें कि उन्हें व्यावसायिक जीवन में किस प्रकार लागू किया जाता है।

निदेशक डॉ. सपना राकेश ने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि छात्रों को सोचने, समझने और आगे बढ़ने की सही दिशा देना है। इस सत्र को छात्रों के लिए एक गहन आत्ममंथन और प्रेरणा का स्रोत बनाना चाहते हैं। आज की दुनिया में सफलता सिर्फ डिग्री से नहीं आती, बल्कि सही माइंडसेट और निरंतर सीखने की ललक से मिलती है। ऐसे सत्रों से छात्र न केवल प्रोफेशनली, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी समृद्ध होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *