ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर इकोटेक 12 कर्मशियल बेल्ट में पहली बार प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के द्वारा भव्य रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलेगा। इस रामलीला मंचन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए रामलीला सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी कार्य में जुट गए है। रविवार को गौड़ सिटी 2 स्थित सर्वोदय अस्पताल में प्रेसवार्ता करके ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रामलीला मंचन से जुड़ी तैयारियों की रूपरेखा बताई।

रामलीला का मंचन की थीम राम लौट रहे है रखी गई
प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव ने बताया कि नोएडा एक्सटेंशन में रहने वाले लोगों को प्रभु श्री राम की शाश्वत कथा को आधुनिक मंचन, तकनीक और सामुदायिक सहभागिता के साथ जोड़ने का मंच है। प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के द्वारा होने वाली प्रभु श्री रामलीला का मंचन 15 दिन तक विशाल महोत्सव के रूप में देखा जाएगा। सेक्टर इकोटेक 12 में 10 से 24 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन मुंबई के जानेमाने कलाकार के द्वारा किया जाएगा। रामलीला मंचन के लिए करीब 50 बीघा जमीन ली गई है,जिसमे दर्शकों को मंचन के साथ अन्य एक्टिविटी का भी लाभ प्रदान करेगी। रामलीला मंचन से पहले 23 अगस्त को एक मूर्ति के समीप सेक्टर इकोटेक 12 कर्मशियल बेल्ट एरिया में भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा।

भव्य राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा होगी
प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के महासचिव देव मिश्रा ने बताया कि रामलीला महोत्सव में आकर्षण का केंद्र 60 बाय 60 फीट का भव्य राम मंदिर स्थापित होगा। इस मंदिर को विशाल बनाने के लिए क्रोम फिनिशिंग में पांच से छह फीट ऊंची रामलला की प्रतिमा विराजित की जाएगी। इस मंदिर का निर्माण कोलकत्ता के कलाकार करेंगे,इसमें 700 से अधिक बांस से तैयार किया जाएगा। मंदिर परिसर के लिए रामलला की छह फीट ऊंची मूर्ति अयोध्या हनुमान गढी से आएगी, जोकि पैदल यात्रा के जरिए आएगी। इसके बाद पूरे विधि विधान से मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन में प्रतिदिन 40 से 50 हजार लोगों के आने का अनुमान है। इसी को ध्यान में रखते हुए 100 से अधिक सुरक्षा गार्ड के साथ ही ट्रस्ट से जुड़े लोग जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते ट्रैफिक पुलिस, गौतमबुद्ध नगर पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और ग्रेनो प्राधिकरण की टीम का सहयोग करेगा। ड्रोन से निगरानी की जाएगी। दशहरे वाले दिन 80 फीट के रावण और 75 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा।

कारोबारी-इंजीनियर और साउथ की फिल्मों के कलाकार आएंगे मंच पर नजर
ग्रेनो वेस्ट की रामलीला में शामिल होने वाले कलाकार प्रोफेशनल के साथ कारोबारी और नौकरीपेशे वाले है। रामलीला में दशरथ का रोल निभाने वाले पंकज शर्मा पेशे से सिविल इंजीनियर और बीते 35 साल से रामलीला में अपनी भूमिका निभातेे हुए आ रहे है। राम का किरादार निभाने वाले हर्ष और सीता तान्या अरोरा बिजनेसमैन है। तान्या पेशे से मॉडल और कथक डांसर भी है। इनका गारमेंट्स का कारोबार है। इसके अलावा लक्ष्मण का किरादार निभाने वाले गर्व का पानी का कारोबार है। हनुमान का अभिनय करने वाले मोहित शर्मा गुड़गांव मेट्रो में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। खास बात यह है कि रावण का किरादार में नजर आने वाले नीटू साउथ इंडिया की फिल्म इंड्रस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वह कई फिल्मों में भी काम कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *