नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें शुरू होने केे बाद अब जल्द ही अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन शुरू करने की कवायद की जा रही है। एयरपोर्ट के संचालन के बाद जेवर का नाम विश्व पटल पर उभरा है। साथ ही विकास को भी पंख लगे है। लेकिन बारिश के मौसम में एयरपोर्ट की पॉर्किंग में पानी भरने से सवाल खड़े हुए है।
मंगलवार को हुई बारिश के बाद पानी भर गया। जिसके अलग—अलग कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है। वायरल वीडियो में एयरपोर्ट पॉर्किंग परिसर में पानी भरा हुआ है। जिसके बाद एयरपोर्ट की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है। बताया गया है कि परिसर के एक बड़े हिस्से में पानी भर गया। जिससे एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों और उनके वाहनों को परेशानी हुई। कुछ देर के लिए पार्किंग क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति भी बनी रही। यह वीडियो फ्लाइट से जेवर पहुंचे किसी यात्री ने बनाया है।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने एयरपोर्ट की जलनिकासी व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग उठाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने एयरपोर्ट प्रबंधन से जलनिकासी सिस्टम की जांच कराने और जरूरत के मुताबिक सुधार करने की मांग की है, ताकि आगे तेज बारिश में ऐसी स्थिति न बने।
