सावन माह में कांवड़ यात्रा का आगाज होने के बाद गौतमबुद्ध नगर में भी पांच लेयर का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। आईबी, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट(एलआईयू), लोकल पुलिस मुस्तैद नजर आएगी। सीसीटीवी के अलावा मुखबिर भी सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। यात्रा में कोई असामाजिक तत्व व्यवधान न उत्पन्न कर सके या फिर कोई ओर अन्य अप्रिय घटना को रोकने के लिए एटीएस भी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। हालांकि, कांवड़ यात्रा के दौरान एटीएस की मौजूदगी के प्रदेश सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है।

11 अगस्त को हरिद्धार से गंगाजल लाकर कांवड़िए शिव का जलाभिषेक करेंगे। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में पांच अगस्त से कांवड़िए जिले में आने शुरू हो जाएंगे। दरअसल, हरियाणा और दिल्ली के कां​वड़िए भी गौतमबुद्ध नगर से होकर गुजरते है। जिनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है। सुरक्षा घेरे को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखेगा। वहीं, मुखबिरों का भी सहारा ले रहा है। आईबी की भी कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गो पर नजर रहेगी। इतना ही नहीं, टीथर्ड ड्रोन को आपरेट करने की जिम्मेदारी एटीएस की होगी, जोकि लखनऊ से भी मॉनिटरिंग करेगी। कांवड़ियों की भीड़ आने पर टीथर्ड ड्रोन हर थाने में दो स्थानों पर मूवमेंट करेगा और नजर रखेगा।

सावन माह में कांवड़ यात्रा का आगाज होने के बाद गौतमबुद्ध नगर में भी पांच लेयर का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। आईबी, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट, पुलिस मुस्तैद नजर आएगी। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से मुखबिर भी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। यात्रा में कोई असामाजिक तत्व व्यवधान न उत्पन्न कर सके या फिर कोई ओर अन्य अप्रिय घटना को रोकने के लिए एटीएस भी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। हालांकि, कांवड़ यात्रा के दौरान एटीएस की मौजूदगी को लेकर प्रदेश सरकार पहले ही निर्देश दे चुकी है।

दो मोबाइल समेत दस टीम करेंगी प्राथमिक उपचार
कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अलर्ट रहेंगी। जिल प्रशासन की तरफ से दस टीमें गाठित की गई है, जिनमें दो मोबाइल टीमें भी शामिल हैं। डॉक्टरों की दो मोबाइल टीमों को जीटी रोड पर दादरी और बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक्टिव किया गया है। इनके साथ पुलिस भी रहेगी। हादसा होने पर मौके पर तुरंत मोबाइल टीम पहुंचेंगी और उपचार करेगी। जरुरत पड़ने पर अस्पताल ले जाकर उपचार भी कराएगी। इसके अलावा चोटिल होने पर कांवड़ियों को पुलिस की तरफ से बनाई गई जिले में अस्थायी पुलिस चौकी एवं पंडालों में प्राथमिक उपचार दिया जाएगा।

जिले में 349 जत्थे लाएंगे कांवड
अभी तक हरिद्धार से कांवड़ लाने वाले 349 जत्थों ने पुलिस के पास अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें नोएडा के 59, सेंट्रल के 113 और ग्रेटर नोएडा जोन के 117 जत्थे शामिल हैं। इन जत्थों में करीब 146 डीजे कांवड़ियों के साथ चलेंगे। जिनमें नोएडा से दो, सेंट्रल से 45 और ग्रेटर नोएडा जोन से 99 डीजे शामिल हैं। जिसके आधार पर पुलिस की तैयारियां अंतिम चरण में है।

दमकल की गाड़ियां भी की जाएगी तैनात
इस दौरान आग की घटनाओं से तुरंत निपटने के लिए पुलिस और दमकल विभाग की तरफ से पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है। दनकौर के खेरली नहर, सेक्टर—14ए, सेक्टर—44, सेक्टर—62, ममूरा बस स्टैंड, डीएनडी फ्लाईओवर, शनिदेव मंदिर, मंडी श्यामनगर, रबूपुरा के खेड़ा भाईपुर नानकेश्वर मंदिर, जारचा में दमकल विभाग की गाड़ियां तैनात की जा रही है।

जिले में कराई गई 114 मीट की दुकान बंद
सावन माह में जिले की 114 मीट की दुकानें बंद रहेंगी। इनमें नोएडा जोन में दो, सेंट्रल जोन में 62 और ग्रेटर नोएडा जोन में 50 मीट की दुकानें बंद कराई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सभी कावंड़ मार्गों में आने वाली दुकानें है।

ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया ​कि कांवड़ के दौरान पांच लेयर की कांवड़ियों का सुरक्षा घेरा रहेगा। जिसमें मुखबिर का भी सहारा लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *