दिल्ली क्राइम ब्रांच सीडीएससीओ नार्थ जोन और जिला औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान नोएडा के सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसाइटी के फ्लैट से 2.48 करोड़ रुपये की कैंसर रोधी और अन्य जैविक दवाएं बरामद की थी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए है। इस गोरख धंधे के तार हैदराबाद में चल रहे एक बड़े कैंसर अस्पताल से जुड़े है। पकड़ा गया आरोपी उनके संपर्क में था। यही से कैंसर से जुड़ी दवाओं और मरीज मिलते थे। आरोपी के पास तीन से चार लाख रूपये के इंजेक्शन बरामद हुए है, जोकि कैंसर की लास्ट स्टेज में इस्तेमाल होते है।

आरोपी के पास कैंसर की बीमारी में इस्तेमाल होने वाले चार लाख तक के सबसे महंगे इंजेक्शन के कई डिब्बे सील पैक मिले है। अभी टीम मुख्य सरगना की तलाश में है। जिला औषधि निरीक्षक जय सिंह ने बताया कि सोसाइटी में आरोपी आनंद कुमार अपने परिवार के साथ बीते सात माह से रह रहा था। जिससे आसपास के फ्लैट में रहने वाले निवासियों को उसपर किसी तरह का शक न हो सके। क्राइम ब्रांच की टीम की छापेमारी में फ्लैट के अंदर आरोपी के साथ बसंत लाल वर्णवाल, उनकी पत्नी प्रीति मिली थी। इससे पहले आरोपी दिल्ली में रहा। जहां पर मरीजों और अस्पताल में कैंसर की दवाओं की खेप पहुंचाने में चार लोग मदद करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *