नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अधिकारियों की माने तो करीब एक माह के अंदर 61 हजार से अधिक यात्रियों ने एयरपोर्ट से देश के विभिन्न राज्यों के लिए उड़ान भरी है। माना जा रहा है कि यह अच्छे संकेत है। साथ ही एनसीआर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्री नए एयरपोर्ट का रुख कर रहे हैं।

बता दें कि, दिल्ली के नजदीक जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से विमानों का संचालन शुरू हुआ था। विमानों के संचालन के साथ ही शासन और प्रशासन की तरफ से यात्रियों को हर सुविधा महुैया कराने के प्रयास किया गया है। इसी कड़ी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू किया गया है। 15 जून से शुरू हुए एयरपोर्ट संचालन के बाद 13 जुलाई तक कुल 61,287 यात्रियों ने सफर किया। 15 से 30 जून तक 15 दिनों में 27,841 यात्रियों ने हवाई सफर किया है। जुलाई माह में 13 दिनों में ही 33,446 यात्रियों ने सफर किया है।

यात्रियों की संख्या में हुआ इजाफा
जुलाई के शुरुआती दिनों में जून की तुलना में यात्रियों की संख्या में अधिक बढ़ोतरी हुई है। जून में 9,342 यात्रियों ने नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी, जबकि 8,757 यात्री यहां पहुंचे। इसके अलावा 2,398 ट्रांसफर और 7,344 ट्रांजिट यात्री भी दर्ज किए गए। वहीं, जुलाई की पहली से 13 तारीख के बीच 9,082 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी और 9,332 यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस अवधि में 9,334 ट्रांसफर और 5,698 ट्रांजिट यात्री भी शामिल रहे।

जुलाई माह में रोजाना यात्रियों के आंकड़ों पर नजर डाले तो अधिकांश दिनों में दो हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया। 1 जुलाई को 2,412, 2 जुलाई को 2,418, 3 जुलाई को 2,389, 4 जुलाई को 2,364 और 5 जुलाई को 2,636 यात्रियों ने यात्रा की। 10 जुलाई को सबसे अधिक 3,255 यात्रियों का आवागमन दर्ज किया गया, जबकि 11 जुलाई को यह संख्या 3,000 रही। 13 जुलाई को भी 2,796 यात्रियों ने एयरपोर्ट के माध्यम से सफर किया।

नायल के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा हो रहा है। अभी तक 61 हजार यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचे है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने के बाद भी यात्रियों की संख्या में तेजी के साथ बढ़ोतरी होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *