जेवर के कंपोजिट स्कूल आर एंड आर में गुरुवार को मीना मंच प्रोग्राम के तहत मीना का जन्म दिवस हर्षोल्लाह के साथ धूमधाम से मनाया गया। पावर एंजल के द्वारा मीना के जन्म दिवस का केक काटकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल, बेसिक शिक्षा विभाग की एएओ करिश्मा पाल शामिल हुए। स्कूल की प्रिंसिपल प्रधानाध्यापिका सिंह रेखा और सहायक अध्यापिका शालिनी रावत ने बताया कि इस प्रोग्राम में बच्चियों द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुति की गई। मीना मंच के अंतर्गत संचालित हो रही गतिविधियों बच्चियों और अभिभावकों को जागरूक कराया। बच्चों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहना की। इस दौरान अनामिका शर्मा, सुरेश तायल,प्रीति चौधरी ,मुकेश सिंह,आशा कुमारी, मनोज, नीतू यादव, वंदना सैनी, मोनिका मिश्रा, करण सिंह शामिल रहे।
